BREAKING

#JaunpurNews : गाजी मियां के मेले को लेकर असमंजस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

23 मई को पड़ रहा है गाजी मियां का मेला

चुनाव के चलते इस बार भी नहीं निकलेगी गाजी मियां की बारात!
खेतासराय जौनपुर। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी गाजी मियां का मेला को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार भी गाजी मियां का मेला न लगने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष भी निकाय चुनाव के चलते गाजी मियां की बारात नहीं निकल पाई थी। खेतासराय में हर वर्ष गाजी मियां का ऐतिहासिक मेला जेठ की तपती दुपहरिया में गुरुवार को लगता है। सवा महीने पहले गाजी मियां की लगन लगने के बात इस बार 23 मई को मेला सुनिश्चित कर दिया गया था जबकि दो महीने पहले 16 मार्च को ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुका है। इसके बाद गाजी मियां की लगन पड़ी तो गाजी मियां के मेले को लेकर अटकलें शुरू हो गई। आस्था परक इस मेले में जिले के अलावा गैर जनपदों के जायरीन शामिल होने आते हैं। मेला से ठीक दो दिन बाद लोकसभा चुनाव है। हालांकि लोकसभा चुनाव के चलते मेले में झूला, चरखी वाले और बाहर आने वाले दुकानदार मेला क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। इससे इस वर्ष भी गाजी मियां का मेला न लगने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मेला से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। चुनाव के चलते फिलहाल मेला लगने की संभावना नहीं है।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें