नया सवेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा जौनपुर। पतंजलि योग परिवार शिकारपुर व एससी योग निकेतन न्यास जौनपुर के सौजन्य से वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर सुख्खीपुर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने बुजुर्गों को करने वाले हाथ और पैरों के सूक्ष्म आसनों का अभ्यास कराया गया। वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर सुख्खीपुर में योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने भत्रिका, कपालभाति, वाह्य प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ओम् का उच्चारण, शीतलीकरण, शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु ने बताया कि बुजुर्ग माता-पिता को प्रतिदिन केवल 5 मिनट ताली बजाने से विभिन्न प्रकार के रोगो से निदान हो जाता है। वृद्धाश्रम के प्रबंधक रवि चौबे ने कहा कि वृद्धाश्रम की क्षमता 150 की है। जिसमें आज की तारिख में 86 वृद्ध माता-पिता रह रहे हैं। समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि यदि आप के गांव, मोहल्ला, ब्लॉक, तहसील और जिला में परिवार से पिड़ित, असहाय, निराश्रित बुजुर्गों के लिए जिनकी उम्र 60 वर्ष है। केवल आधार कार्ड लाकर आश्रम में नि:शुल्क रह सकते हैं। इस नेक कार्य में उनका सहयोग करे। इस अवसर पर महिमा चौबे, शशिभूषण, प्रवीण राय, मया शंकर आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बृद्धाश्रम के प्रबंधक ने नि:शुल्क बुजुर्गों को योग सिखाने पर योग गुरु डॉ ध्रुवराज को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
विज्ञापन
|