#JaunpurNews : सर्व समाज के लोगों को बसपा ने दिया है मौका: मायावती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के बक्शा क्षेत्र में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी या अन्य पार्टियों के गठबंधन के साथ न मिलकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हमने बनारस मंडल में सभी समाज के लोगों को मौका दिया है। भीड़ के जबरदस्त जोश को देख कर भरोसा हो गया है कि पिछली बार से भी इस बार अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे। मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी व अन्य दलों में आजादी के बाद से अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही। इनकी गलत नीतियों के कारण इन्हें राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहब लॉ मिनिस्टर थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि एससी-एसटी को बराबर आरक्षण नहीं मिल रहा है, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भी आरक्षण मिलना चाहिए और आर्टिकल 340 के अनुसार आरक्षण देना चाहिए। उनकी मांग नहीं पूरी होने पर बाबा साहब ने इस्तीफा दे दिया।

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
