#JaunpurNews :उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा।
10वीं के विद्यार्थी हर्ष यादव ने 97.8%, कामिनी मिश्रा 97.2%, भूमि सिंह 96%, विजेता यादव 95.8%, सृष्टि सिंह 94%, यशी चौबे 93.4%, वर्षा यादव 93%, माधवी यादव 92.8%, इशिका यादव 92.8%, श्रिया सिंह 92.6%, संस्कृति सिंह 92.6%, श्रेय सिंह 92.4%, शिवांगी मौर्या 92.4%, रूद्राक्ष सिंह 92.4%, हर्षिता सिंह 92%, असीम अभिजीत सिंह 92%, आदर्श सिंह 91.2%, सुरभि सिंह 91.2%, निखिल राज 91%, हर्ष सिंह 90.8% और सूर्यांश मौर्या ने 90.6% अंक अर्जित किया।
इण्टरमीडिएट में चित्रांश कुमार (मैथ्स ग्रुप) 96.4%, भाव्या तिवारी (मानविकी ग्रुप) 93.6%, सुरभि उपाध्याय (कॉमर्स ग्रुप) 93.4%, देव वर्धन (मानविकी ग्रुप) 92.8%, कीर्ति श्रीवास्तव (मानविकी ग्रुप) 92%, कु. प्राची (विज्ञान) 91%, स्वाती पाठक (मानविकी ग्रुप) 91%, वंशिका सिकेरा (विज्ञान) 90.8%, साक्षी जायसवाल (विज्ञान) 89.8%, खुशी प्रदीप यादव (मानविकी ग्रुप) 89.6%, श्रेया यादव (मानविकी ग्रुप) 89.6%, रिया दुबे (मैथ्स ग्रुप) 89.6% और यशी मिश्रा (विज्ञान) ने 89.4% अंक अर्जित किया।
प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य, शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है। अभिभावकों, विद्यार्थियों ने भी शानदार रिजल्ट के लिए भी कठिन परिश्रम किया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News