नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार की तरफ से मंगलवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में 12वीं कक्षा की निकिता विश्वकर्मा 94%, श्रेया सिंह 93%, शुभम सिंह 91%, यस्वी राय 87%, तेजस यादव 85% एवं 10वीं कक्षा के शिवांश मौर्या 98%, यथार्थ सिंह 95%, मुस्कान विश्वकर्मा 94%, शास्वत राय 92%, संघर्ष यादव 92%, साक्षी दुबे 90% और हर्षित यादव 90% को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह द्वारा माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ