नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी वृद्ध ने शनिवार सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई में जुट गई है। लपरी गांव के निवासी महेंद्र प्रताप गौतम शनिवार सुबह परिवार को बिना सूचना दिए घर से बाहर निकल गए थोड़ी देर बाद परिजनों को किसी ने सूचना दिखाई वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर स्थित मेहरावा रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर एक वृद्ध का शव पड़ा है। परिजनों ने जब पास जाकर देखा तो मृतक की पहचान की महेंद्र प्रताप गौतम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात महेंद्र खाना खाकर अपने कमरे में सोने को चला गया था। सुबह जब परिजनों ने जाकर देखा तो महेंद्र बिस्तर से गायब था। परिजनों ने बताया कि मृतक के 4 पुत्र व एक पुत्री हैं, जिसमें से एक पुत्र की शादी हो गई है जो दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।
 |
| AD |
 |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
| Ad |