नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर ग्राम सभा के तुलसीपुर गांव निवासी योगेंद्र बहादुर तिवारी पुत्र शीतला प्रसाद तिवारी के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को डुगडुगी बजाकर शनिवार को दी गई। बरसठी पुलिस ने कार्रवाई से संबंधी नोटिस परिजनों को तामील कराया। इस कार्यवाई से हड़कंप की स्तिथि बनी रही। लोकसभा चुनाव व अपराध में सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत पाबंद किया था। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा उसे जिलाबदर घोषित कर दिया गया। गांव पहुची पुलिस ने मुनादी कराकर सभी को जानकारी दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में अपराध को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आरोपी को एक माह तक जिले से बाहर रहना होगा। उन्होंने आस-पास दिखलाई पड़ने की सूचना पुलिस को देने का आह्वन किया।
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg) |
Ad
|
 |
| AD |
 |
| Ad |