#JaunpurNews : हमें नहीं पता बाबू कि हमारा भी कोई दिन होता है... | #NayaSaveraNetwork
- मजदूर भी इंसान है, इंसानियत पर भी दया करें
- नेकी घर टीम ने की नेक पहल, मजदूरों का किया सम्मान
बिपिन श्रीमाली @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर के आसपास लेबर चौक चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में मजदूर प्रतिदिन सुबह से ही रोजी-रोटी के चक्कर में आते हैं। अगर काम मिल गया तो ठीक नहीं तो उन्हें बैरंग ही वापस घर के लिए लौटना पड़ता है। आज नेकी घर टीम द्वारा सुबह से ही तमाम स्थानों पर, लेबर चौकों पर पहुंचकर असहाय बुजुर्ग मजदूरों को कपड़े, गमछे देकर माला पहना मिठाई खिलाकर उन्हें मजदूर दिवस का याद दिलाया। मजदूरों के बच्चों को खाना खिलाया। मजदूर दिवस पर नेकी घर टीम के सदस्यों के पहुंचने के बाद तमाम बुजुर्ग असहाय मजदूर का दर्द फूट पड़ा।
- मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाने का दिया आश्वासन
लोगों ने बताया कि हम लोगों को अपने काम के बदले दाम नहीं मिलता। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक हम सभी चौक पर खड़े रहते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है उसी तरह हमारा मेहनताना भी घटता जाता है। दूर-दूर से किराया लगाकर आते हैं तो काम न मिलने पर पैदल ही वापस जाना पड़ता है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि दो-दो दिन तक घर में चूल्हे नहीं जलते। अब मुझे क्या पता कि हम लोगों का भी कोई दिन होता है? आज नेकी घर टीम हम मजदूरों को सम्मानित कर रही है। यह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है और हम नेकी घर टीम की प्रशंसा करते हैं और ऐसी संस्था अगर हम गरीबों के हित में कार्य करती रहे तो निश्चित ही हम लोगों का भी उद्धार हो जाएगा। तमाम मजदूरों ने लेबर कार्ड भी बनवाने की अपील किया, जिसको टीम द्वारा जल्द ही बनवाया जाएगा।
नेकी घर के वरिष्ठ सदस्य सुमंत श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी के लिए हर दिन बना है लेकिन एक दिन जो विश्व मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे मौके पर हम सभी को अपने घरों के आसपास काम करने वाले मेहनतकश मजदूर को जरूर याद दिलाना चाहिए कि आज आपके लिए विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है और यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमारी टीम के युवा साथी मजदूरों की मदद कर पा रहे हैं। टीम में चंदन विश्वकर्मा, सर्वेश मौर्य, कमलेश, जितेंद्र शर्मा, मोहम्मद शाहिद, इब्ने हसन, रामजीत मास्टर आदि लोगों ने सहयोग किया।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)