#LucknowNews: करोड़ों की अवैध शराब, नकदी व ड्रग बरामद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 22 मई को 113.67 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नकदी आदि जब्त की गई। इसमें 15.06 लाख रुपये नकद धनराशि, 28.16 लाख रुपये कीमत की 10596.07 लीटर शराब, 69.77 लाख रुपये कीमत की 24936 ग्राम ड्रग एवं 0.69 लाख रुपये कीमत की 372 अन्य सामग्री जब्त की गई।
22 मई को प्रमुख जब्ती में सोनभद्र की राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट के इलाके में 26.42 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 9820 ग्राम ड्रग तथा अमेठी की तिलोई विधानसभा के इलाके में 36.60 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की 183 ग्राम ड्रग पकड़ी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा पहली मार्च से 22 मई तक कुल 49368.49 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त किए गए। इसमें 9189.04 लाख रुपये नकद धनराशि, 5517.73 लाख रुपये कीमत की शराब, 23846.86 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2412.74 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं, 5567.16 लाख रुपये कीमत के मुफ्त उपहार एवं 2834.96 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गई।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
