#LucknowNews: धनंजय सिंह की कृपा शंकर व बीपी सरोज को जिताने की अपील | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पूर्व सांसद धनंजय सिंह अब खुल कर भाजपा संग आ गए हैं। उन्होंने जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को जिताने की अपील की है। गुरुवार को धनंजय सिंह द्वारा जारी अपील में कहा गया कि ‘आप सभी का अपार जनसमर्थन, असीमित स्नेह, प्यार और दुलार मेरी पहचान है। आप सभी विषम परिस्थितियों में मेरे लिए एक मजबूत ढाल की तरह साथ रहे हैं। आज भी मैं एक परिवार के सदस्य की तरह ही आप सबसे आह्वान करता हूं कि आइए लोकतंत्र के इस पर्व में बीजेपी प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को चुनते हुए नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाते हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

