#LucknowNews: मोहनलालगंज में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
- दो दमकल ने एक घंटे की मशक्क्त कर आग पर पाया काबू
- अग्निशमन विभाग फैक्ट्री मालिक को जल्द नोटिस जारी करेगा
नया सवेरा नेटवर्क
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के पुरसैनी में स्थित प्रसाद प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। आग की लपट देख अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दो दमकल ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त इंजताम नहीं थे।
पुरसैनी में मनोज जायवाल की प्रसाद प्लाईवुड नाम से फैक्ट्री है। गुरुवार दोपहर फैक्ट्री के बाहर के हिस्से में रखी लकड़ियों और बॉयलर जलाने के लिए रखे कचरे में आग लग गई। आग की लपट देख हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के मजदूरों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख अग्निशमन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर मे एफएसओ पीजीआई मामचंद बडगूजर दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
एफएसओ ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी सी चूक होती तो आग फैक्ट्री तक पहुंच जाती। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एफएसओ के मुताबिक फैक्ट्री में पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी। पर आग से बचाव के अन्य कोई इंतजाम नहीं थे। पहले भी फैक्ट्री मालिक को मौखिक रूप से चेतावनी देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे। जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)