#LucknowNews: पत्नी पर देह व्यापार का आरोप, एफआईआर दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
काकोरी। बग्गा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पति ने एफआईआर में यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी ने 11 साल पहले गोद ली गई बेटी को भी देह व्यापार में शामिल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुबग्गा में रहने वाले एक मजदूर के मुताबिक उसकी पत्नी शराब की लती है। उसकी गैर मौजूदगी में वह अन्य महिलाओं को घर में बुलाकर देह व्यापार कराती है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करती है। कई बार वह जान से मारने की धमकी दे चुकी है। पत्नी की हरकतों से तंग आकर ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि पत्नी से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो सामने आयेगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

