नया सवेरा नेटवर्कनयी दिल्ली। ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह यहां निधन हो गया। श्री सिंधिया के निकटवर्ती सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष की थीं। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुबह नौ बज कर 28 मिनट पर अंतिम श्वास ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी श्रीमती सिंधिया बीते तीन महीने से अस्वस्थ थीं और करीब दो से एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थीं। सिंधिया राजघराने की बहू बनने से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था। वह नेपाल के राणा राजवंश से थीं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे, जो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे। उनका विवाह ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधव राव सिंधिया से 8 मई 1966 को हुई थी। बताया गया है कि उनके पार्थिव शरीर को ग्वालियर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई निश्चित सूचना नहीं मिली है।
 |
AD |
 |
Ad
|
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad
|