#ChhattisgarhNews : नारायणपुर-कांकेर में मुठभेड़ से नक्सलियों में खौफ, 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा और प्रताड़ना से तंग आकर 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि आज आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में आठ लाख रुपये के इनामी पीएलजीए बटालियन नंबर एक का सदस्य अरुण कड़ती (21) और पांच लाख रुपये का इनामी माटवाड़ा एलओएस कमांडर रमेश ऊर्फ मुन्ना हेमला (42) भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कड़ती के खिलाफ इस वर्ष 30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकलगुडम में सुरक्षाबलों पर हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की जान चली गई थी तथा 14 अन्य घायल हो गए थे। रमेश के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने और ग्रामीणों की हत्या समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 42 स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है तथा सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार उन्हें सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ