#JaunpurNews : चौधरी अजीत सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता चौधरी अजीत सिंह की तृतीय पुण्यतिथि मिर्जा जावेद सुल्तान के कटघरा स्थित आवास पर मनाई गई। चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रमुख वक्ता अशोक यादव प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल रहे। उपस्थित लोगों में मिर्जा जावेद सुल्तान, सत्यनारायण यादव, दयाशंकर यादव, रघुनाथ यादव, अशोक प्रधान, उधम यादव, ताहिर अली, अहमद हसन उर्फ मोनू, बबलू सिंह, रघुनाथ त्रिपाठी आदि जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent