#NewDelhiNews: भोजपुरी गायक पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, निर्दलीय लड़ रहे चुनाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार BJP ने आज बड़ी कारवाई करते हुए भोजपुरी गायक पवन सिंह को NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। गौरतलब है कि, पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जानकारी दें की काराकाट में एनडीए प्रत्याशी के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल मैदान में हैं। हालांकि इसके पहले पवन सिंह को कई बार काराकाट के चुनाव मैदान से खुद को अलग करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला, जिसके बाद अब बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।
इस बाबत बिहार बीजेपी मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से जारी चिट्ठी में यह स्पष्ट कहा गया है कि, लोकसभा चुनाव में पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पवन सिंह का यह फैसला पूरी तरह से पार्टी विरोधी बताया। उनके मुताबिक सिंह के इस फैसले पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में चुनाव लड़कर पवन सिंह ने पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध कार्य किया है। इसलिए पवन सिंह को दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी से निकाला जा रहा है।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
