#MumbaiNews : घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में मृतकों की संख्या 17 हुई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए राजू सोनावणे (52) की 19 मई को केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले होर्डिंग गिरने की इस घटना में अधिकारियों ने वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी समेत 16 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। होर्डिंग गिरने की घटना में 75 लोग घायल भी हुए थे। 
अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर विशाल आकार का होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को बाद में राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसे एक अदालत ने 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें