बलरामपुर: जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है इंडिया गठबंधन: योगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन जाति और धर्म के नाम पर देश बांटकर गरीब जनता को लूटने की साजिश कर रहा है। बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा।


%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)
