BREAKING

#NewDelhiNews: NDA को लेकर पीएम मोदी आशावान, बोले- जन समर्थन और भी हो रहा मजबूत | #NayaSaveraNetwork

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया। उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

नया सवेरा नेटवर्क

उन्होंने कहा ‘इंडिया’ गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “राजग के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत हो रही है। भारत के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो गया है। शेष दो चरण के तहत मतदान 25 मई और 1 जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*ADMISSION OPEN NOW AT MOUNT LITERA ZEE SCHOOL JAUNPUR  JOIN US IN SHAPING BRIGHT FUTURE TODAY  INDIA'S LEADING SCHOOL CHAIN  130+ Campuses 110+ Cities  ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards  (Science, Commerce & Humanities) Fatehganj Jaunpur 222132  7311171181, 7311171182  #NayaSaveraNetwork*
Ad

नया सबेरा का चैनल JOIN करें