#KannaujNews : किशोरी ने की पिता की हत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कन्नौज। जिले के सौरिख क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अजय पाल राजपूत (48) सौरिख ब्लॉक में वीडीओ के पद पर तैनात थे। रात को वह घर में सो रहे थे कि पुत्री ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद बेटी हथौड़ा लेकर भाई सिद्धार्थ के कमरे में पहुंची, लेकिन उसकी आंख खुल गई। वह चिल्लाने लगा। परिजनों ने दौड़ाकर बेटी को पकड़ लिया। दूसरे कमरे में गए तो पिता का शव बिस्तर पर पड़ा था।
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

