BREAKING

#LucknowNews: कुकरैल नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा | #NayaSaveraNetwork

  • गोताखोरों ने निकाला शव, पहचान नहीं हुई

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। पिकनिक स्पॉट के पास रविवार दोपहर कुकरैल नदी में नहाने के लिए गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से शव निकाल गया। जिसकी पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।

इंस्पेक्टर गुड़ंबा नीतीश श्रीवास्तव के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे राहगीर ने कुकरैल नदी में शव उतराते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। नदी से शव निकालने के लिए गोताखोरों को पुलिस ने बुलाया। करीब आधे घंटे बाद शव को नदी से निकाला गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव 11 वर्षीय किशोर का है। जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नदी किनारे साइकिल, टीशर्ट और चप्पल मिली है।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें