#LucknowNews: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भांजी की मौत मामा घायल | #NayaSaveraNetwork
- पारा के विक्रमनगर ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
नया सवेरा नेटवर्क
काकोरी। पारा में शनिवार रात विक्रमनगर आवेरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भांजी की मौत हो गई। वहीं, मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से भांजी बाइक से उछलकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पारा के पिंक सिटी निवासी मानवी सिंह (22) पीजीआई क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थी। शनिवार देर शाम को मानवी मामा विकास सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाइक पारा स्थित विक्रमनगर ओवरब्रिज पर चढ़ी तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर से मानवी उछलकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं विकास भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का इलाज चल रहा है। मानवी के पिता ब्रजभान सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। परिवार में मां वंदना व भाई प्रबल सिंह हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

