#LucknowNews: छात्र ने लगाई फांसी, नाना- मामा के खिलाफ मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
- आशियाना के सैनिक नगर में हुई घटना
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। आशियाना में शनिवार को कक्षा 11 के छात्र ने घर में फांसी लगा ली। पिता ने छात्र के नाना और तीन मामा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना सैनिक नगर निवासी जीतेन्द्र बहादुर सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर में वह अपने पैतृक आवास इलाहाबाद गए थे। घर पर बेटा जीतान्शु और शिवांशु थे। शनिवार रात आठ बेजे शिवांशु ने फोन कर बेटे जिवांशु (16) द्वारा कमरे में चादर के फदे से फांसी लगा लेने की बात बताई।
आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतेन्द्र ने आरोप लगाया कि उनके ससुर अमरनाथ मौर्य, साले संजय मौर्य, धीरज मौर्य व सनी मौर्य का परिवार में अत्यधिक दखल के चलते उनकी पत्नी संजू मौर्य छोटी बेटी को लेकर मायके में रह रही हैं। बेटा जिवांशु छोटी बहन के चले जाने से परेशान रहता था।
फोन करने पर उसके नाना और तीनों मामा अभद्र व्यवहार करते थे। बेटे जिवांशु ने अपने नाना और मामा की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाई है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक तहरीर पर नाना और तीनों मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं काकोरी के रानीखेड़ा में रविवार शाम को मजदूर मोनू राजपूत (20) ने फांसी लगा जान दे दी।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
