#PrayagrajNews : बसपा ने फूलपुर से जगन्नाथ पाल को उतारा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को फूलपुर संसदीय सीट से जगन्नाथ पाल को प्रत्याशी घोषित किया है। तकरीबन तीन दशक से बहुजन विचारधारा से जुड़े जगन्नाथ पाल मूलत: सहसों के अमरसापुर मानिकपुर के रहने वाले हैं। 1990 में प्रादेशिक सेना से रिटायर होने के बाद सामाजिक जीवन में सक्रिय हो गए। वर्तमान में बसपा के प्रयागराज मंडल प्रभारी जगन्नाथ पाल 1993 में बहुजन क्रांति दल से झूंसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

सहसों स्थित विकास इंटर कॉलेज व यूनिक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जगन्नाथ पाल का यह पहला लोकसभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भरोसा जताया है जिस पर खरा उतरेंगे। बहनजी को प्रधानमंत्री पद पर देखना हम कार्यकर्ताओं का सपना है। पाल 1995 में ग्राम प्रधान पर पद पर निर्वाचित हुए थे। वह इलेक्ट्रो होम्योपैथी से एक डॉक्टर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें