#NewDelhiNews : मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के CR पार्क में ‘वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम का आयोजित किया। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


  • दिल्ली के लोग AAP और केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने ‘वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा, आज इस वॉकथॉन के माध्यम से दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए अपना समर्थन दिखाने आए हैं। भाजपा ने सोचा था कि यदि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो AAP प्रचार नहीं कर पाएगी। लेकिन आज AAP प्रचार नहीं कर रही है, आज दिल्ली के लोग AAP और अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के लोग ही चुनाव लड़ रहे हैं और दिल्ली के लोग ही चुनाव जीतेंगे।


  • सौरभ भारद्वाज ने ये कहा

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल भेजा गया है उसके खिलाफ हमने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत हमारी पार्टी की युवा शाखा ने एक वॉकथॉन का आयोजन किया है। यहां हमने भाजपा की वॉशिंगमशीन भी लगाई है, जिसके अंदर जो भी भ्रष्टाचारी नेता जाएगा वह साफ-सुथरा होकर निकलेगा।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ