#MumbaiNews : आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक पांडेय सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews : आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक पांडेय सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork


  • मुंब्रा स्टेशन पर रखा गया विदाई समारोह

नया सवेरा नेटवर्क

मुंब्रा. रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश राम प्रसाद पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर मुंब्रा आरपीएफ कार्यालय में 31 मार्च को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. ओम प्रकाश पांडेय 40 वर्षों तक सफलता पूर्वक सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए. इस दौरान पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. 
#MumbaiNews : आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक पांडेय सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork



रविवार को आयोजित हुए विदाई समारोह में मुंब्रा निरीक्षक पवन कुमार, दिवा के आरपीएफ के निरीक्षक गिरीश चंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, जावेद शेख, प्रतिभा सालुंके, एसबी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, हिंदी दैनिक नवभारत के ठाणे प्रभारी राकेश पांडेय, राम प्रताप विश्वकर्मा, शिवशक्ति ब्रह्मांड कल्याण सेवा संस्था संस्थापक रामजी तिवारी, कैलाश नाथ दुबे, भरत तिवारी, भावेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. 

#MumbaiNews : आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक पांडेय सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork
मालूम हो कि ओम प्रकाश पांडेय की आरक्षक के तौर पर पहली पोस्टिंग परेल वर्कशॉप में हुई थी. वर्ष 1984 में आरपीएफ में भर्ती हुए पांडेय मुंबई सहित उप नगरों के स्टेशनों पर तैनात रहे. वर्ष 2006 में हवलदार के तौर पर इनका प्रमोशन हुआ. इसके बाद वर्ष 2018 में सहायक उपनिरीक्षक पद पर इनकी पदोन्नति हुई. सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए ओमप्रकाश पांडेय मुंब्रा आरपीएफ से रविवार 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए. मुंब्रा आरपीएफ कार्यालय में विदाई समारोह में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.
*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें