#LucknowNews: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर फायरिंग में दो हमलावर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
काकोरी। काकोरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता राम विलास रावत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में किसान अनंत राम की मौत हुई थी। हमला और हत्या की घटना में शामिल चार आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो लोग अभी भी फरार हैं। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को चिलौली अण्डपास से तेजकिशनखेड़ा निवासी रितेश लोधी और रिंकू को गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार की रात तेज किशनखेड़ा में भाजपा नेता पर आरोपियों ने शुभम रावत उर्फ मोनू, ज्ञानेंद्र लोधी, अखिलेश के साथ मिल कर हमला किया था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान राम विलास को बचाने का प्रयास करते हुए किसान अनंत राम की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गई थी। डीसीपी ने बताया कि शुभम उर्फ मोनू केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का पीआरओ हुआ करता था।
कुछ माह पूर्व उसे हटाया गया था। शुभम को शक था कि राम विलास के कारण ही उसे हटाया गया है। इसके साथ ही शुभम का भाई अखिलेश रेप के आरोप में जेल गया था। जिसकी पैरवी भाजपा नेता कर रहे थे। डीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल शुभम रावत उर्फ मोनू और रामकेश को जेल भेजा गया था। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हमले में शामिल ज्ञानेंद्र और अखिलेश समेत फरार है। जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |