#JaunpurNews : हैंडपंप खराब, प्राइमरी स्कूल के बच्चे ढो रहे पानी | #NayaSaveraNetwork

इजहार हुसैन @ नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमैथा द्वितीय के प्रांगण का हैंडपंप खराब होने के चलते मासूमों को विद्यालय प्रांगण में पीने के लिये पानी नहीं मिल रहा। वे मासूम स्कूल से दूर जाकर पानी पीने को मजबूर हैं। बच्चे 20 लीटर का जार ढोकर ले आते हैं। तब मासूमों को पानी मिलता है। उक्त विद्यालय में पिछले कई महीनों से हैंडपाइप के पानी में मटमैला और बालूयुक्त आता है। इसके अलावा जब अगल-बगल के घर के लोग अपना समरसेबल चला देते है। तब हैंडपंप एकदम से पानी छोड़ देता है। एमडीएम के भोजन के बाद मासूम बच्चों का हुजूम स्कूल से कुछ दूर स्थित हैंडपंप पर जाकर पानी पीने को मजबूर है। कुछ बच्चे अपने सहयोगियों के लिए पानी का 20 लीटर का जार ढोकर लाते है। हालांकि स्कूल के अध्यापक किसी न किसी से कहकर 20 लीटर पानी भर कर रखते है लेकिन वह सैकड़ों बच्चों के लिए पर्याप्त नहीं रहता। बच्चों की समस्याओं को देखकर उक्त गांव निवासी विनीत सिंह ने 21 मार्च को एक प्रार्थनापत्र मुख्य विकास अधिकारी को देकर हैंडपंप की रिबोरिंग करवाने की मांग किया था। जब एक माह होने को आया और हैंडपंप की रिबोरिंग नहीं हुई तब विनीत सिंह ने जिलाधिकारी से कहा। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी स्कूल पर गयी।उन्होंने वहां अध्यापको से कहा कि बहुत जल्द पेयजल की व्यवस्था हो जाएगी।

#JaunpurNews : हैंडपंप खराब, प्राइमरी स्कूल के बच्चे ढो रहे पानी | #NayaSaveraNetwork

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को जार से पानी ढोकर ले आना गलत है। इसके लिये जिम्मेदार अध्यापक को नोटिस दी जाएगी। बीडीओ रेनू चौधरी ने कहा कि डीएम साहब के आदेश के बाद मैं विद्यालय गयी थी। बोरिंग मशीन की व्यवस्था करवाकर जल्द से जल्द बच्चों के समस्या का निराकरण करवाया जाएगा।

#JaunpurNews : हैंडपंप खराब, प्राइमरी स्कूल के बच्चे ढो रहे पानी | #NayaSaveraNetwork

*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ