#JaunpurNews : दुर्घटना का कारण बन रही खराब एम्बुलेंस | #NayaSaveraNetwork

  • महीनों से फांक रही धूल, शिकायत के बाद भी नहीं हटा रहे ठेकेदार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर सड़क किनारे महीनों से खड़ी खराब एम्बुलेंस राहगीरों के आवागमन में बाधक बन रही है। अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर किनारे खड़ी खराब एम्बुलेंस सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार करने पर भी ठेकेदार कान में तेल डालकर सो रहे हैं। एम्बुलेंस की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। यदि समय रहते 108 की एम्बुलेंस को नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

#JaunpurNews : दुर्घटना का कारण बन रही खराब एम्बुलेंस | #NayaSaveraNetwork


सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित 102 व 108 की 2 एम्बुलेंस जर्जर अवस्था में खड़ी हैं जो अस्पताल पर आने वाले मरीजों के आवागमन में बाधक बन रही हैं तथा सड़क हादसे का कारण बन रही है। अब तक आधा दर्जन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि खराब एम्बुलेंस हटाने के लिए कई बार चिट्ठी लिखकर ठेकेदार को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ