#JaunpurNews : लोकसभा सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुन्ना त्रिपाठी ! | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : लोकसभा सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुन्ना त्रिपाठी !  | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा 73 ,जौनपुर लोकसभा सीट से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी का नाम टिकट के लिए प्रस्तावित किया गया है। देश की सबसे पुरानी हिंदुवादी पार्टी कही जानें वाली हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि को भेजे गए पत्र में जौनपुर से मुन्ना त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाने का अनुरोध किया गया है। मुन्ना त्रिपाठी के जौनपुर से प्रत्याशी घोषित किए जानें पर लोगों में जोरदार चर्चा सुरु हो गई है।

44 वर्षीय त्रिपाठी का 25 वर्ष का राजनैतिक अनुभव है शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के संस्थापक सदस्य हैं एनसीपी में तालुका अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव युवक के रुप में कार्य कर चुके हैं। मुंबई में उत्तर भारतीयों में बेहद चर्चित रहने वाले मुन्ना त्रिपाठी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे राज ठाकरे से कई बार सीधी टक्कर ले चुके हैं, जिसके चलते राज ठाकरे को जेल भी काटनी पड़ी और बाल ठाकरे की भी गिरफ़्तारी हुई थी। 

मुन्ना त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं और 2011 में कांग्रेस से जुड कर यूपी कांग्रेस में महासचिव जनांदोलन प्रभारी के साथ कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुन्ना त्रिपाठी राजनेता के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार लेखक और स्तंभकार भी है। इस बारे में पूछे जाने पर मुन्ना त्रिपाठी ने कहा कि यदि अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उन्हें मौका दिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।


ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork
Ad


*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ