- चार घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव के पाठक पुरवा मुजहरिया बस्ती के पास शुक्रवार अलसुबह सड़क पर अचानक नीलगाय के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिससे कार में चालक समेत बैठे 5 लोग घायल हो गये। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गये। किसी तरह लोगों ने कार से सभी घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने 46 वर्षीय यजुवेंद्र सिंह पुत्र दुर्गविजय सिंह निवासी बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बर्रा गांव निवासी बजरंग बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ वाराणसी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार आरा गांव के पाठक पुरवा मुजहरिया बस्ती के पास कर पहुंची सड़क पर अचानक नीलगाय के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई, जिससे कार में बैठे 56 वर्षीय बजरंग बहादुर सिंह,17 वर्षीय मुकुल सिंह, 36 वर्षीय विशाल सिंह, 25 वर्षीय सोनम सिंह और कार चला रहे यजुर्वेद सिंह घायल हो गये। जिसमें यजुवेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को मामूली चोट ही आयी है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ