#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

  • विधानसभा में लगातार सुन रहीं हैं जनसमस्याएं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क में विशेष महत्व देती हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के करौंदी, अमारा, पल्टूपुर, पिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार, जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। साथ ही तुरंत अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है यह अंतिम आम चुनाव हो, इसलिए पीडीए के लोग सतर्क होकर मतदान करें।

#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सभी पीडीए के लोगों के लिए अग्निपरीक्षा है, अगर इसमें चूकें तो भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आप चूक जाएंगे। अगर भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी तो देश का संविधान बदल जाएगा। 

#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

आरक्षण और नौकरी दूर की कौड़ी हो जाएगी। सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर को चला जाएगा। सरकार निरंकुश होकर अपना काम करेगी और देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं मैंने खुद बनाई हैं, ताकि लोगों को उसका लाभ दिलाकर उन्हें रोजगारयुक्त बनाऊं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम से से सही जानकारी मिलती है और जनता अपनी बातें खुल कर रख सकते हैं।


#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork



#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork



#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork


#JaunpurNews : भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर | #NayaSaveraNetwork



*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ