- मल्काजगिरी थाना बन गया परमानेंट घर, पुलिसकर्मी परिवार
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। राचकोंडा पुलिस आयुक्ताल का मल्काजगिरी पुलिस थाना परिसर एक बेजुबान का घर बन गया है। पांच साल पहले बच्चे के रूप में आया यह बेजुबान अब यही का होकर रह गया है। मल्काजगिरी पुलिस स्टेशन उसका घर है और पुलिसकर्मी उसके घर परिवार के सदस्य हैं। हम बात कर रहे हैं मल्काजगिरी थाने में 24 घंटे मौजूद रहने वाले तेज तारा देशी डॉग रामू की। देशी डॉग रामू में कई खूबियां बताई जाती है।मजेदार बात यह है कि रामू रातभर थाने परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहता है। थाने में अगर कोई शराब पीकर आता है तो रामू किसी भी कीमत पर उसको थाने परिसर में नहीं आने देता है।
जब किसी भी विवाद को लेकर थाने में आने वाले दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ा करने लगते हैं, तो रामू बुरा मान जाता है। वह जोर से भौंकने लगता है, जब तक झगड़ा करने वाले शांत नहीं होते तब तक रामू की भौंकना बंद नहीं करता है। वर्दी वालों को रामू से प्यार हो गया है और रामू की वर्दी वालों पर जान छिड़कता है। मजाक में भी किसी पुलिसकर्मी को रामू की मौजूदगी में कोई छू नहीं सकता है। थाने में प्रतिदिन दर्जनों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रामू किसी के ऊपर हमला नहीं करता है और कांटता भी नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां तैनात सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों का रामू लाडला बन चुका है। पुलिस वाले इसके खाने पीने का खास ख्याल रखते हैं। इसके डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं।
यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी श्रावणी समेत अन्य लोग रामू के लिए विशेष भोजन का इंतजाम करते हैं। बताते हैं कि पांच साल बाद पहले रामू एक पिल्ला (छोटा बच्चा) था। उसके ऊपर बड़े कुत्तों ने हमला बोल दिया था। वह अपनी जान बचाने के लिए मल्काजगिरी थाने परिसर में आ गया। तत्कालीन सीआई ने उसे बचा लिया और थाने में रख लिया। तब से आज तक रामू यही है।उससे यह नहीं मालूम था कि यह थाना अब इसका परमानेंट उसका घर बन गया।
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ