#BiharNews : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 बारातियों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार के भागलपुर घोघा में स्कॉर्पियो पर स्टोन चिप्स से लदा हुआ हाइड्रा पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक में दो बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इधर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के आगे और पीछे एक अन्य दो स्कॉर्पियो ट्रक से बच निकलने में सफल रही। अन्यथा हताहतों की संख्या अधिक हो सकती थी। बताया गया कि वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, कहलगांव मुख्य मार्ग NH-80 पर घोघा के आमापुर के पास बीते सोमवार की रात भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात गाड़ी पर गिट्टी लदा हाईवा पलट गया, जिसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार 6 बाराती की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त घटना रात करीब 11। 30 बजे की है। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद घोघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने NH-80 निर्माण एजेंसी की JCB और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया है। इधर मलबे से निकाले गए 3 लोगों को चोटें आईं, जबकि अन्य 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घायलों की ओर से स्थानीय लोगों को दी गई जानकारी के अनुसार, बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवाड़ा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें