नया सवेरा नेटवर्कमुंबई। गोवंडी स्टेशन मनपा स्कूल के सभागृह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित सभी स्कूलों में सभी से परिचित गोवंडी स्टेशन मनपा की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्रधानाध्यापिका ललिता गुलाटी का भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह गीत-संगीत के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, उप शिक्षणाधिकारी, सुजाता खरे, अजय वाणी, कीर्तिवर्धन कीरत कुड़वे, ममता राव, सीमा चतुर्वेदी अधीक्षक तनुजा उघडे, सायली सुर्वे, छाया, आरती खैर, बकाणे, नासिर शेख, किसन पावडे, विजय जाधव, भूतपूर्व अधिकारी रामचंद्र पांडेय, सी.के सिंह, रामहित यादव इत्यादि सभी अधिकारी उपस्थित हुए। अध्यक्षता पूर्व उपशिक्षणाधिकारी रविंद्र काले ने किया। कार्यक्रम का संचालन जान्हवी कुंभारकर व नरसिंह ने किया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ