निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस अवसर पर हवन के बाद दीपदान किया। सुभाष नगर तपेश्वर नाथ मन्दिर के प्रांगण में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त का कथा, हवन पूजन कर दीपदान कराया। गोपाल सक्सेना धूप बालों ने समस्त पूजा सम्पन्न करायी। तत्पश्चात आरती हुई, आरती के बाद 151 दियों का दीपदान का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सुधीर महान, मुकेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, श्यामदीप सक्सेना, अतुल सक्सेना, मनोहर लाल सक्सेना, चन्द्र प्रकाश सक्सेना, मीरा मोहन, सुनीता सक्सेना, अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, मनोज सक्सेना, आलोक सक्सेना, रजनी सक्सेना, पूजा सक्सेना, अंशु कुमारी सक्सेना, निर्देश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, सुनील सक्सेना, जगदीश चंद्र सक्सेना आदि शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ