#MPLokSabhaElections2024 : सतना में मानवीय भारत पार्टी के प्रत्याशी अजीज अहमद कुरैशी ने भरा नामांकन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सतना, मध्य प्रदेश। सामाजिक कार्यकर्ता, गौ माता सेवक, सर्वधर्म समभाव सनातनी के ध्वजवाहक अजीज अहमद कुरैशी ने अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश की सतना संसदीय क्षेत्र से मानवीय भारत पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। लोकसभा प्रत्याशी कुरैशी वर्तमान में मानवीय भारत पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष -मुक्तेश्वर ने कहा कि, साफ़ सुथरी छवि के सामाजिक कार्यकर्ता को टिकट दिया जायेगा। जिस पर अजीज अहमद कुरैशी खरे उतरते हैं, इसलिए टिकट दिया गया हैं। वार्ता क्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश के चारों चरणों पर लोकसभा प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें। अवध क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्र में की जायेगी।
![]() |
Advt. |