BREAKING

BREAKING NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, कई घायल, 4 की हालत गंभीर | #NayaSaveraNetwork

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में हादसों का सिलसिला जारी है। लगातार तीन दिन से हो रहे हादसों से लोग दहल उठे हैं। मंगलवार को फिर एक हादसा त्रिलोचन बाजार में हो गया। सोनभद्र से अयोध्या के लिए जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि कई कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में कुल 41 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। बताते चलें कि जब से अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान हुए हैं तभी से देश समेत दुनियाभर के लोग श्रीराम लला के दर्शन के लिए लालायित हैं। 


भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल | #NayaSaveraNetwork


  • 41 भाजपा कार्यकर्ता बस में थे सवार

देश के विभिन्न प्रदेशों से भाजपा के कार्यकर्ता श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में सोनभद्र से भी 41 भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या के लिए खुशी खुशी रवाना हुए थे। सोनभद्र से अयोध्या की दूरी लगभग 350 किलोमीटर है। सोनभद्र से अयोध्या के लिए प्रस्थान करने के बाद लंबी दूरी होने के नाते बीच-बीच में जलपान करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता हंसी खुशी जा रहे थे। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। उन्हें क्या पता था कि जब वह जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में पहुंचेंगे तो वह हादसे के शिकार हो जाएंगे। जैसे ही उनकी बस त्रिलोचन बाजार में पहुंची पीछे से चल रही ट्रक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बस में जोरदार टक्कर मार दिया। 


भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल | #NayaSaveraNetwork


  • जौनपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे

इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। शोरगुल के बीच सभी भाजपा कार्यकर्ता बस से नीचे उतरे और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां 19 वर्षीय अशोक पटेल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और 4 भाजपा कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। जौनपुर जिला अस्पताल में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का इलाज चल रहा है। सूचना पर जौनपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह भी मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा। इस घटना को लेकर लोग कह रहे थे कि मंगलवार के दिन अमंगल हो गया। वहीं ट्रक चालक को भी जलालपुर पुलिस हिरासत में ले लिया है।

  • घायलों की सूची

45 वर्षीय सीमा पत्नी सुखन पटेल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज सोनभद्र, 65 वर्षीय दीनानाथ पटेल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज सोनभद्र, 45 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी उदरी जनपद सोनभद्र, 45 वर्षीय भारती देवी पत्नी फूलचंद्र, 60 वर्षीय पंचू राम निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज सोनभद्र, 50 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अकालू निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज सोनभद्र, 50 वर्षीय रामलखन पुत्र नंदलाल निवासी बोम थाना विढमगंज सोनभद्र, 64 वर्षीय यमुना प्रसाद निवासी हरपुरा, थाना विढमगंज सोनभद्र, 63 वर्षीय चंद्रदेव पाल निवासी मेदनीखार थाना विढमगंज सोनभद्र, 45 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी उदरी, सोनभद्र, 37 वर्षीय रामप्रताप पुत्र शुद्धी शाह निवासी हरपुरा थाना विढमगंज सोनभद्र, 60 वर्षीय चंपा देवी पत्नी मुरली राम निवासी फेदाल थाना विढमगंज सोनभद्र, गोकुल, 42 वर्षीय बासदेव पुत्र स्व. अयोध्या निवासी हरपुरा थाना विढमगंज सोनभद्र, मंतोरा देवी, 42 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र सोनबचन निवासी हरपुरा थाना विढमगंज सोनभद्र, 45 वर्षीय रामकिशुन पुत्र हीरालाल निवासी वैरखड़ थाना विढमगंज सोनभद्र, 43 वर्षीय बाबूराम पुत्र बैजूराम निवासी हरपुरा थाना विढमगंज सोनभद्र, विद्या देवी, 65 वर्षीय पना देवी पत्नी दीनानाथ पटेल आदि लोग घायल हो गए हैं।


भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल | #NayaSaveraNetwork



*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें