जयमाला में हुई देरी तो स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़, लंबे रिलेशन के बाद भी टूटी शादी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

यूपी के मेरठ में एक शादी के दौरान अजीबोगरीब घटना हो गई। दिल्ली के एक निजी संस्थान में काम करने वाले युवक-युवती आपस में प्रेम विवाह के लिए राजी हुए, लेकिन जयमाल में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से संबंध तोड़ लिये। काफी समझाने के बावजूद भी दोनों पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुए। घटना सोमवार की रात हुई। दोनों पक्षों के बीच बना उत्साह का माहौल कुछ ही देर में तकरार में बदल गया। लंबे रिलेशन के बाद भी शादी टूट गई।



  • पहले प्रेम हुआ, फिर एक-दूसरे के करीब आए

दरअसल युवक-युवती में पहले प्रेम हुआ, फिर वे एक-दूसरे के और करीब आए तथा शादी के लिए राजी हो गए। घर वालों ने भी सहमति दे दी। शादी की तिथि तय हुई। पूरी तैयारी हुई। मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया। तय तिथि पर दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। बाराती नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंचे, खाना खाए, हंसी-खुशी सब कुछ चल रहा था।


  • जयमाल से पहले भी हुआ था आपस में विवाद

यहां तक तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद अचानक मामला बिगड़ गया। पहले शादी के रस्मों को पूरा करने में देरी होने पर लड़के वाले नाराज हो गये। हालांकि बड़े लोगों के समझाने-मनाने से वे मान गये। बाद में जब जयमाल का वक्त आया तो वहां भी कुछ देरी हो गई। इस पर स्टेज पर ही दुल्हन और दूल्हा दोनों नाराज हो गये।

खास बात यह है कि वे आपस में ही एक-दूसरे पर गुस्सा उतारने लगे। इस दौरान कथित तौर पर दुल्हन ने दूल्हे को चांटा मार दिया। दूल्हा ने भी पलटवार करते हुए दुल्हन पर हाथ उठा दिया। इससे शादी का माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के अन्य लोगों में भी कहासुनी शुरू हो गई। शादी होने से पहले तोड़ने तक की नौबत आ गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और तय यह हुआ कि शादी नहीं होगी। दोनों पक्षों से हुए खर्चों को एक-दूसरे को वापस करने का समझौता हो गया।

घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लड़का-लड़की दोनों एक ही जगह नौकरी करते हैं और दोनों ने खुद ही शादी का फैसला किया था। दोनों के प्रेम विवाह पर परिवार वालों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। इसके बावजूद युवक-युवती के बीच प्रेम कुछ दिन तक भी नहीं टिक सका।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें