नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रीय सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन द्वारा आयोजित नौवाँ होली स्नेह मिलन, कविगोष्ठी व सम्मान समारोह रविवार 31 मार्च 2024 संध्या 4 बजे से 8 बजे रात्रि तक दूबे आयुर्वेद महाविद्यालय (दूबे मेडिकल) के सभागार में वरिष्ठ कवि पं.वंशीधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। संचालन संस्था के सचिव प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पं.उमाशंकर पाडेण्य उपस्थित रहेंगे। संस्था का वार्षिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष संस्था साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों का सम्मान करती है।इस बार साहित्य के क्षेत्र से काव्यसृजन का सर्वोंच्च सम्मान "काव्यसृजन रत्नाकर" से वरिष्ठ साहित्यकार ख्यातिलब्ध डॉ सुधाकर मिश्र को सम्मानित करने का निर्णय संस्था ने लिया है।
इसी श्रेणी में वरिष्ठ साहित्यकार सजनलाल यादव को "साहित्य भूषण",डॉ मुकेश कबीर को "साहित्य रत्न", अवधेश यदुवंशी को "युवा साहित्य रत्न","साहित्य गौरव" सम्मान से डॉ उमेश चंद्र शुक्ल को,कवि राम सिंह को साहित्य सेवी सम्मान "भारतेन्दु" से,"महिला साहित्य रत्न"से डॉ कुसुम तिवारी "झल्ली" को,"डॉ लोहिया" सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र रावत (बंटी) को, "जयप्रकाश नारायण"सम्मान से राजनेता संजय पाण्डेय को, "धनवंतरि" सम्मान से डॉ ओमप्रकाश दूबे को, सेवा के क्षेत्र से "मोहन" सम्मान से प्रो.आशुतोष मिश्र को, पत्रकारिता क्षेत्र से "देवर्षि"सम्मान पं. पूजा प्रसाद पाण्डेय को और सांस्कृतिक क्षेत्र से "कलाधर" सम्मान से पं. दिलीप शर्मा को सम्मानित करने का निर्णय संस्था ने लिया है।
पत्रकार व दीप साहित्य पोर्टल न्यूज के सम्पादक से अपनी बातचीत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं. जमदग्निपुरी ने बताया कि संस्था विगत दस वर्षों से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सेवा अनवरत करती चली आ रही है। लोगों के उत्साह वर्धन हेतु प्रतिवर्ष सम्मान समारोह आयोजित कर कर्मठ लोगों का सम्मान करती आ रही है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 2024 में संस्था नौवें वार्षिक होली मिलन सम्मान समारोह व काव्यसंध्या का आयोजन दूबे आयुर्वेद महाविद्यालय नालासोपारा (पूर्व) पालघर में करने जा रही है जिसमें साहित्यकार व साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ