जौनपुर : भाजपा सरकार में यूपी बन गया उत्तम प्रदेश : दयाशंकर सिंह | #NayaSaveraNetwork
- राज्यमंत्री ने मां शीतला के दरबार में टेका मत्था
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने मंगलवार की सुबह मां शीतला के दरबार में मत्था टेकने के बाद पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं संग घर घर संपर्क किया। वे नगर के एक होटल में विकसित भारत संकल्प पत्र की बैठक में भाग लिये जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ होगा। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करेगी।