कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जनों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बढ़ते अपराध पर पूरी तरीके से विफल है। पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले और अपराध पर नियंत्रण किया जाए। कांग्रेसजनों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, तिलकधारी निषाद, शकुंतला शुक्ला, राकेश मिश्रा, मंगल, द्वारिका प्रसाद राव, नीरज राय, अनिल सोनकर, विनय तिवारी, राजकुमार गुप्ता, अमन सिंह, राजीव निषाद, सुनील यादव, सतीश निषाद, शशांक तिवारी, आदिल, सतेन्द्र सोनकर, शैलेन्द्र यादव, सतीश निषाद, उषा बिंद, पूजा गौतम, उर्मिला, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे।
![]() |
Advt. |