खुटहन : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छात्र की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन। धमौर बाजार के तिराहे पर गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर पैदल वापस लौट रहा छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। नगवां गांव निवासी रामबाबू गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र गोविंद सुबह परीक्षा देने गभिरन बाजार स्थित एक इंटर कालेज में गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल ही वापस घर लौट रहा था। उक्त तिराहे पर पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन धक्का मार दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। इस मौके पर गांव के प्रधान ऊषा देवी के पति राम कुमार उपाध्याय स्वजनों संग पहुंच उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ