नदीम जावेद की माता के निधन पर प्रियंका गांधी ने भेजा शोक संदेश | #NayaSaveraNetwork
कांग्रेस महासचिव का संदेश लेकर पैतृक गांव पहुँचे डेलीगेट
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद की माता के निधन पर कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक संदेश भेजा है। शुक्रवार की देर शाम उनके पैतृक गांव पाराकमाल कांग्रेस डेलीगेट शोक संदेश लेकर पहुँचा। पूर्व विधायक की माता मसरूरा खातून का तीन दिन पहले कार्डियो अटैक के चलते निधन हो गया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह के नेतृत्व में पहुँचा प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका गांधी के शोक संदेश को सुनाया। प्रियंका ने भेजे पत्र में गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए खिराजे अक़ीद पेश की। गौरतलब है कि दिवंगता मसरूरा खातून के पति प्रो. जावेद खान महाराष्ट्र सरकार में दो दशक तक कबीना मंत्री रहे। सोशल प्लेटफार्म एक्स पर देश भर के दिग्गज लोगों ने निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की थी। यहाँ प्रतिनिधि मण्डल के साथ पहुँचने वालों में अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष रेहान खालिद, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग, शिखर द्विवेदी, होज़ैफा खान, तबरेज़ आलम, अदनान खान, वामिक, फरहान सेबू, अशोक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |