जौनपुर : स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें बेटियां | #NayaSaveraNetwork

  • द जॉर्जियस हेयर एंड ब्यूटी सैलून का हुआ शुभारंभ
  • हर क्षेत्र में बेटियों की बढ़ी भागीदारी : दिनेश टंडन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित द जॉर्जियस हेयर, स्किन, मेकअप एंड एक्सटेंशन एंड एकेडमी का उद्घाटन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयू के यूजीसी डिपार्टमेंट के कार्यालय प्रभारी सुशील कुमार प्रजापति, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन  मौजूद रहे।

द गॉर्जियस हेयर एंड ब्यूटी सैलून का हुआ शुभारंभ


महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त बनेंगी जब वह शिक्षित होंगी। सरकारी नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बजाय स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें। मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति के ब्यूटी पार्लर एकेडमी की स्थापना के कार्य को सराहा। उन्होंने उनके पिता भारत प्रजापति द्वारा बेटियों की रुचि को समझ कर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रोत्साहित करने के कार्य की सराहना की। बेटियां बोझ बनने के बजाय खुद के पैर पर खड़ी होकर अपने खर्चे के पैसे खुद कमाएं। जिस दिन बेटियां खुद काम करके अपना खर्चा स्वयं चलाने लगेंगी उसी दिन एक सशक्त भारत का निर्माण होगा। यही प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की तरफ सार्थक कदम होगा।

द गॉर्जियस हेयर एंड ब्यूटी सैलून का हुआ शुभारंभ

विशिष्ट अतिथि पीयू के यूजीसी डिपार्टमेंट के कार्यालय प्रभारी सुशील कुमार प्रजापति ने ​बेटियों के शिक्षित होने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा का तात्पर्य केवल डिग्री लेना ही नहीं है बल्कि युवाओं में कौशल का विकास करना है। उन्होंने रोजगार दिलाने की दिशा में मिस यूपी क्वीन से आम जनमानस को प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने रोजगार प्राप्त करने की बजाय रोजगार देना महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। विज्ञान, राजनीति, इंजीनियरिंग, मेडिकल, न्याय विभाग, सिविल सेवा, अंतरिक्ष जैसे तमाम क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनिधि प्रजापति प्रधानाध्यापिका, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, राजनाथ यादव, दिग्विजय यादव (दीपू), सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, आर्दश प्रजापति, पवन प्रजापति, राम अवतार प्रजापति, दीपक प्रजापति, राम अजोर मौर्य, अजीत कुमार यादव, प्रवीण सिंह, शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें