थानागद्दी : बिसुसई गांव में सिद्धि·श्वर महादेव मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा | #NayaSaveraNetwork
- नेपाल के ब्रााह्मणों ने हवन पूजन कर शिवलिंग किया स्थापित
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी। गोरखपुर सांसद व भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने जिले के अपने पैतृक गाँव बिसुई बराई में नवनिर्मित शिवमंदिर की स्थापना शुक्रवार को विधि विधान के साथ किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बराई गाँव के पुरवा बिसुई में गोरखपुर व नेपाल से आये ब्रााह्मणों ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ शिव मंदिर मे सांसद रविकिशन के हाथों से विशालकाय 400 किलोग्राम के शिवलिंग सिद्धि·श्वर महादेव की स्थापना किया गया। मंदिर में शिवलिंग के अलावा गणेश, कार्तिकेय, माँ दुर्गा, हनुमान, नंदी महाराज की भी मूर्ति स्थापित किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद हवन पूजन किया गया।
इस मौके पर सांसद रविकिशन ने बताया कि सिद्धिश्वर महादेव की शिवलिंग गांव में स्थापित किया गया है, अब यहां प्रतिदिन महिलाएं पुरुष सब पूजा पाठ कर सकेंगे। यह मंदिर डेढ़ वर्षो में गांव के अजय सिंह व ग्राम प्रधान विराट सिंह के परिश्रम से बनकर तैयार हुआ है। गांव में शिवलिंग स्थापना के बाद भण्डारे का भी आयोजन किया गया था।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |