मीरा रोड का वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र होगा वातानुकूलित | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा रोड स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र वातानुकूलित होगा और इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की पहल पर मनपा ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा सभी वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र को भी चरणबद्ध तरीके से वातानुकूलित किया जाएगा।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र को वातानुकूलित करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने कमिश्नर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कमिश्नर संजय काटकर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं और कार्यकारी अभियंता दीपक खाम्बित ने कार्य आदेश जारी किए हैं।

इंदिरा गांधी अस्पताल की पहली मंजिल पर वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र है। इन केन्द्रों का उपयोग सराहनीय है और यहाँ सदैव सामाजिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होते रहते हैं। अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और आयुक्त संजय काटकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उक्त केंद्र के वातानुकूलित होते ही वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी। अन्य सभी वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से वातानुकूलित किया जाएगा।  


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें