नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह खेत में शौच करने गए एक व्यक्ति पर एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में व्यक्ति के हाथ में हल्की चोटें आई। हमला करने वाला मौका पाकर फरार हो गया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय पतिराम बिंद पुत्र रामसालक सुबह खेत में शौच के लिये गया था। इस दौरान गांव का एक सिरफिरा हाथ में धारदार हथियार लेकर उसके पास पहुंचा और हमला कर दिया। बचाव में पतिराम ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे उसके हाथ में हल्की चोट आई। थोड़ी दूर पर शौच कर रहे गांव के 2 अन्य व्यक्ति दौड़ कर बीच बचाव किए। इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार दोनों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad |
 |
Ad |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.JPG) |
Ad |