रायसेन में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायसेन। जिले में बृहस्पतिवार को एक स्कूल वैन पलटने से कम से कम एक दर्जन बच्चे घायल हो गये।पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपमंडल अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर गैरतगंज इलाके में शाम पांच बजे हुई। हादसे में छह छात्रों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एसडीओपी ने कहा, 6-12 आयु वर्ग के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोड़ लेते समय वैन पलट गई। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |