#JaunpurNews : अधिकारियों ने पुलिस के जवानों संग खेली होली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रंगों के पर्व के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस लाइन में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम, एसपी ने पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली। फागुनी गीतों के धुन पर अधिकारी जमकर थिरकते नजर आए। पूरा पुलिस लाइन रंगों से सराबोर हो गया था। 25 मार्च को होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों द्वारा होली खेली गई जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड, पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक व विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकानाएं दी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फगुआ गीतों और जोगिरा की प्रस्तुति की गयी।